धड़ाम की आवाज से दहला मुख्य बाजार, पिकअप की टक्कर से बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त


मोनू भारती | मऊ – मुहम्मदाबाद गोहना

मुहम्मदाबाद गोहना। नगर के मुख्य बाजार में मंगलवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पिकअप वाहन ने बिजली के खंभे में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया और वह फिलहाल केबल के सहारे टिका हुआ है। व्यस्त बाजार में खंभे की यह स्थिति लोगों के लिए खतरे का कारण बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा डॉक्टर जियाउद्दीन के क्लीनिक से करीब 10 मीटर आगे और रजिस्ट्री कार्यालय से पहले हुआ। पिकअप की टक्कर इतनी तेज थी कि बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मुख्य बाजार में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

मुख्य बाजार में दिनभर लोगों और वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में क्षतिग्रस्त खंभे के केबल के सहारे टिके होने से स्थानीय लोगों में किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते खंभे को नहीं बदला गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। साथ ही बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की भी आशंका है।

डॉक्टर जियाउद्दीन ने बताया कि पिकअप की टक्कर से बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हुआ है और वर्तमान में वह केबल के सहारे रुका हुआ है। बाजार में लगातार लोगों की आवाजाही को देखते हुए बिजली विभाग को मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल क्षतिग्रस्त खंभे को बदलना चाहिए, ताकि किसी संभावित दुर्घटना को टाला जा सके।

स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त खंभे को हटाकर नया खंभा लगाने और बिजली व्यवस्था को सुरक्षित करने की मांग की है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें