वारंटी अभियुक्तों पर दोहरीघाट पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार


पवन उपाध्याय |मऊ – दोहरीघाट

न्यायालय से जारी वारंट के बाद घर पर दबिश देकर पकड़े गए दोनों आरोपी

दोहरीघाट (मऊ)। वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दोहरीघाट पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी घोसी जितेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दोहरीघाट थाना पुलिस टीम ने तारनपुर गांव में दबिश दी।

दबिश के दौरान गांव निवासी देवेंद्र चौहान (40) पुत्र हरिलाल चौहान और महेेंद्र चौहान (50) पुत्र हरिलाल चौहान अपने घर पर मौजूद मिले। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ थाना दोहरीघाट में वर्ष 2000 में मुकदमा अपराध संख्या 222/2000 के तहत धारा 147, 323, 325, 504 और 506 भादवि में मुकदमा दर्ज है। इसी मामले में न्यायालय की ओर से दोनों के खिलाफ वारंट जारी किया गया था।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पंकज यादव, उपनिरीक्षक सत्येंद्र प्रजापति और हेड कांस्टेबल संतोष यादव शामिल रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें