Dharmendra Bhardwaj / Mau
मऊ, यूपी। जनपद में कानून-व्यवस्था मजबूत बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए मऊ पुलिस ने 28/29 अक्टूबर की रात विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, सभी क्षेत्राधिकारियों और विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने कई स्थानों पर सघन जांच की।
अभियान के दौरान होटल, ढाबों, सराय और लॉज की जांच की गई। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग के साथ गो-तस्करी, अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधिकारियों ने सभी पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ चेकिंग करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मऊ पुलिस का कहना है कि आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान जारी रहेंगे।
मऊ की हर बड़ी खबर के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और खबर को शे
यर करें।
