मऊ में पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद! ₹10.78 लाख का माल जब्त, एक गिरफ्तार


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

मऊ। दीपावली से पहले अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ मऊ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुसरदह मोड़ के पास स्थित एक मकान से करीब 768 किलोग्राम अवैध पटाखे और तेज आवाज वाले बम बरामद किए हैं। बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत 10 लाख 78 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके से एक 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए जनपद में शांति, कानून-व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अवैध पटाखों के भंडारण एवं बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 29 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे यह कार्रवाई की गई।

पुलिस ने गिरफ्तार युवक की पहचान दीपक कुमार पुत्र सुरेंद्र प्रसाद, निवासी मुसरदह, थाना कोतवाली नगर, जनपद मऊ के रूप में की है। उसके खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 301/2026 के तहत बीएनएस की धारा 288 और विस्फोटक अधिनियम की धारा 5/9बी में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मऊ सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।

दीपावली से पहले हुई इस कार्रवाई को अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

 

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें