नन्ही बच्ची की फरियाद पर डीएम ने दिखाई तत्परता, जल्द बनेगी सड़क


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

जनसुनवाई में सामरा नाज ने कच्ची सड़क की समस्या रखी, डीएम के निर्देश पर नगर पालिका ने कराई पैमाइश और तैयार किया एस्टीमेट

मऊ। जनसुनवाई में अपनी समस्या लेकर पहुंची नन्ही बच्ची की फरियाद पर जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने तत्काल संज्ञान लिया। बच्ची सामरा नाज ने अपने घर के पास कच्ची सड़क होने और आवागमन में हो रही परेशानी को लेकर सड़क निर्माण की मांग की थी। जिलाधिकारी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

डीएम के निर्देश के अगले ही दिन नगर पालिका परिषद की टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क निर्माण के लिए संबंधित भूमि की पैमाइश कराई। पैमाइश की कार्रवाई पूरी होने के बाद सड़क निर्माण के लिए आवश्यक एस्टीमेट भी तैयार कर लिया गया है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नियमानुसार टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी कराकर सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराया जाए। सड़क बनने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों समेत आम नागरिकों की ओर से सामने रखी जाने वाली समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना जाए और नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

बच्ची की छोटी-सी फरियाद पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों में भी सकारात्मक संदेश गया है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें