जर्जर सड़क ने मासूम को पहुंचाया अस्पताल! 4 साल का अब्बास गड्ढे में गिरकर घायल, प्रशासन कब जागेगा? 😢


वसीम खान|मुहम्मदाबाद गोहना,मऊ

मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। नगर के वार्ड नंबर 10 कबीराबाद में पब्लिक बालिका इंटर कॉलेज से फ्राइडे स्कूल तक जाने वाली सड़क अपनी बदहाली के कारण स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। सड़क पर बने गहरे गड्ढे लगातार हादसों को न्योता दे रहे हैं। हाल ही में इसी जर्जर मार्ग पर एक स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसमें चार वर्षीय मासूम घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, फ्राइडे स्कूल से छुट्टी के बाद मोहम्मद दानिश अपने बच्चों को लेकर स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पर बने एक गहरे गड्ढे में स्कूटी का पहिया पड़ गया। वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे में चार वर्षीय अब्बास पुत्र मोहम्मद दानिश घायल हो गया। उसके आंख के ऊपर चोट आई और नाक से खून निकल आया। हालांकि, फिलहाल बच्चे की हालत सामान्य बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग पब्लिक बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं समेत आसपास के कई गांवों के लोगों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है। इसके बावजूद सड़क की लंबे समय से मरम्मत नहीं कराई गई है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को रोजाना खतरे के बीच गुजरना पड़ता है।

स्थानीय निवासी राजू उस्मानी, डॉ. राजू, डॉ. जहीरुद्दीन, पप्पू समेत अन्य लोगों ने सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते गड्ढों को नहीं भरा गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि हादसों की आशंका को देखते हुए इस प्रमुख मार्ग की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि स्कूली बच्चों और आम राहगीरों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें