दुष्कर्म व पॉक्सो मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

मऊ। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत घोसी पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को नदवा सराय अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद आरोपी का चालान कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में चल रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी घोसी सत्येंद्र भूषण तिवारी के निर्देशन में थाना घोसी पुलिस टीम ने एक सितंबर 2026 को नदवा सराय अंडरपास के पास से वांछित आरोपी अजीत चौहान (19) पुत्र दिनेश, निवासी ग्राम मुजड़ाड़, थाना घोसी, जनपद मऊ को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना घोसी में मु0अ0सं0 370/26 के तहत बीएनएस की धारा 64(1), 333, 351(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 में मुकदमा दर्ज है। आरोपी इस मामले में वांछित चल रहा था।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी का चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया। मामले में आगे की कार्रवाई न्यायालयीय प्रक्रिया के तहत होगी।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें