अपराधियों के खिलाफ मऊ पुलिस का अभियान तेज, वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

मऊ। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मऊ पुलिस ने मंगलवार को प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया।

पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना दक्षिणटोला पुलिस ने वारंटी अभियुक्त मुहम्मद उमर पुत्र स्वर्गीय रेयाज अहमद, निवासी ग्राम इमामगंज भटकुआ पट्टी, थाना दक्षिणटोला, जनपद मऊ को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी था। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का चालान करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने के साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें