वार्ड नंबर 6 में हादसे को दावत दे रहा लटकता हाईटेंशन तार


बहादुरगंज, गाजीपुर। नगर पंचायत बहादुरगंज के वार्ड नंबर 6 में जमीन से महज दो मीटर की ऊंचाई पर लटक रहा हाईटेंशन बिजली का तार हादसे को दावत दे रहा है। तार की वजह से स्थानीय लोगों, स्कूली छात्रों, राहगीरों और बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसी अनहोनी की आशंका से वार्डवासी भयभीत हैं, लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, गली में लटक रहा बिजली का तार आवागमन के दौरान खतरा बना हुआ है। खासकर बच्चों और छात्रों के लिए यहां से गुजरना जोखिम भरा है। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की उदासीनता के कारण समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इससे वार्डवासियों में नाराजगी और चिंता बढ़ती जा रही है।

वार्ड परवेज अहमद उर्फ मोनू सभासद ने भी इस समस्या की पुष्टि करते हुए बताया कि संबंधित विभाग को कई बार शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक तार को सुरक्षित ऊंचाई पर करने की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।

इस गंभीर समस्या को लेकर वार्डवासियों ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप करने की अपील की है। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द लटकते तार को सुरक्षित कराया जाए, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

वहीं, संबंधित जेई विवेक खरवार ने समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है और कहा है कि कल तक खम्भे लगाकर तार को ऊंचा किया जायेगा ताकि किसी प्रकार की हानि न होने पाए। अब देखना यह है कि बिजली विभाग कब तक कार्रवाई कर लोगों को इस खतरे से निजात दिलाता है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें