साइबर टीम की तत्परता से 15,786 रुपये पीड़ित के खाते में वापस


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

दोहरीघाट (मऊ)। साइबर अपराध के शिकार एक व्यक्ति की 15,786 रुपये की धनराशि दोहरीघाट पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके बैंक खाते में वापस करा दी। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस और साइबर टीम का आभार जताया।

पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश एवं अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण में साइबर अपराध के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी घोसी जितेन्द्र सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक दोहरीघाट रामायन सिंह के निर्देशन में साइबर पोर्टल पर प्राप्त शिकायत की जांच की गई।

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता राजेंद्र चौहान, निवासी बुढ़ावर, थाना दोहरीघाट, के साथ साइबर फ्रॉड होने की शिकायत साइबर पोर्टल पर दर्ज कराई गई थी। शिकायत संख्या 23111250185061 की जांच के दौरान थाना दोहरीघाट की साइबर टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए फ्रॉड की गई 15,786 रुपये की धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक रामायन सिंह, साइबर टीम के सतेन्द्र प्रजापति, कांस्टेबल सुनील कुमार और महिला कांस्टेबल प्रज्ञा शुक्ला शामिल रहीं।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें