ब्याज माफी योजना-2026 को लेकर ईंट भट्ठा व्यापारियों के साथ बैठक, अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील


धर्मेन्द्र भारद्वाज। मऊ

मऊ। ईंट भट्ठा व्यापारियों को ब्याज माफी योजना-2026 के प्रति जागरूक करने और योजना का लाभ अधिक से अधिक कारोबारियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से मेगा मार्ट स्थित भट्ठा एसोसिएशन के कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त राज्य कर मऊ मनोज कुमार यादव ने की।

बैठक में ईंट निर्माता समिति, मऊ के पदाधिकारियों और राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उपायुक्त राज्य कर ने ईंट भट्ठा व्यापारियों को ब्याज माफी योजना-2026 के प्रावधानों और उससे मिलने वाले लाभों की विस्तार से जानकारी दी।

राज्य कर विभाग की ओर से ईंट भट्ठों के बकायेदारों से संबंधित सूची की एक-एक प्रति भी समिति के पदाधिकारियों को उपलब्ध कराई गई। उपायुक्त मनोज कुमार यादव ने पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि वे व्यक्तिगत रूप से ईंट भट्ठा कारोबारियों से संपर्क कर योजना की जानकारी दें और उन्हें इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने अधिक से अधिक पात्र व्यापारियों तक योजना की जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया।

बैठक में ईंट निर्माता समिति के अध्यक्ष वीरभद्र सिंह, कोषाध्यक्ष संजय सिंह, अंजनी कुमार सिंह, रामकृपाल सिंह, अजय सिंह, जितेंद्र सिंह, अखिलेश राय और कौशल राय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

वहीं, राज्य कर विभाग की ओर से उपायुक्त राज्य कर मनोज कुमार यादव, सहायक आयुक्त कुलदीप, विकास मिश्रा, संतोष सिंह, प्रशांत यादव, सर्वेश यादव और अमित राय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें