धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ
दोहरीघाट, मऊ। थाना दोहरीघाट की साइबर टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से गुम हुए एक मोबाइल फोन को बरामद कर उसके स्वामी को सौंप दिया। बरामद मोबाइल की कीमत करीब 42 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार एवं क्षेत्राधिकारी घोसी जितेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी दोहरीघाट रामायण सिंह के नेतृत्व में साइबर टीम गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार अभियान चला रही है।
इसी क्रम में 22 अगस्त 2026 को दोहरीघाट थाना क्षेत्र से गुम हुए मोबाइल फोन की शिकायत CEIR पोर्टल पर शिकायत संख्या 20260000607813 के माध्यम से दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर साइबर टीम ने तकनीकी कार्रवाई करते हुए मोबाइल को खोज निकाला।
बरामद मोबाइल फोन की पहचान उसके स्वामी सत्यम उपाध्याय, निवासी पाउस, पोस्ट गोठा, थाना दोहरीघाट, जनपद मऊ के रूप में हुई। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने मोबाइल उन्हें सुपुर्द कर दिया।
मोबाइल वापस मिलने पर सत्यम उपाध्याय ने दोहरीघाट पुलिस एवं साइबर टीम का आभार जताया। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने की स्थिति में तत्काल संबंधित थाने में सूचना दें और CEIR पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराएं, जिससे मोबाइल की बरामदगी के लिए त्वरित कार्रवाई की जा सके।
