दहेज हत्या के मामले में पति गिरफ्तार, कोपागंज पुलिस ने भेजा जेल


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

मऊ। कोपागंज थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को काछीकला अंडरपास की सर्विस लेन के किनारे से पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उमेश चौहान (31) पुत्र रामधन चौहान निवासी काछीकला, थाना कोपागंज के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ कोपागंज थाने में मुकदमा अपराध संख्या 281/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 85 और 80(2) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 में मुकदमा दर्ज है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 10 नवंबर को सुबह करीब 10:32 बजे आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को चालान के लिए न्यायालय भेज दिया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी घोसी सत्येंद्र भूषण तिवारी के नेतृत्व में की गई।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें