प्राथमिक शिक्षक संघ का त्रैवार्षिक चुनाव संपन्न कराने की बनी रणनीति 


धर्मेन्द्र भारद्वाज। मऊ 

मऊ-उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जनपदीय कार्यकारिणी एवं ब्लॉक अध्यक्ष मंत्रियों तथा सदस्य शिक्षकों की संयुक्त बैठक भुजौटी स्थित एक हाल में संपन्न हुई। बैठक में निर्णय हुआ कि आगामी 18 अगस्त को संगठन की जनपदीय कार्यकारिणी का त्रैवार्षिक निर्वाचन बी. एस. एस. महाविद्यालय कोपागंज में प्रदेशीय निर्वाचन अधिकारी और पर्यवेक्षक की देखरेख में प्रातः 8 बजे से सायं 5 तक संपन्न होगा। जिला कार्यसमिति के अध्यक्ष ,मंत्री सहित सभी 22 पदों का निर्वाचन जनपदीय महासभा के 363 प्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा। 363 प्रतिनिधि सदस्यों की सूची का अनुमोदन बैठक में हुआ और सूची प्रकाशित कर दी गई।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मऊ के कार्यालय पर प्रतिनिधि शिक्षकों की सूची चस्पा करने का निर्णय हुआ। चुनाव में उम्मीदवारों का प्रस्ताव कम से कम दो ब्लॉक अध्यक्ष या मंत्री द्वारा किया जाएगा और कम से कम पांच प्रतिनिधि शिक्षकों का समर्थक होना आवश्यक है। 18 अगस्त को ही उम्मीदवारों का पर्चा दाखिला एवं वापसी होगी और आवश्यक होने पर उसी दिन मतदान संपन्न कराकर परिणाम की घोषणा भी हो जायेगी। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कृष्णा नन्द राय एवं संचालन जिला मंत्री अखिलेश्वर शुक्ल द्वारा किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से मनमोहन पाण्डेय, रजनीश पाण्डेय, सतीश राय,रामकेर यादव, देवदत्त मिश्र, जयशंकर यादव,विनोद कुमार,अरुण चंद्रा रणंजय मल्ल,सुमन राय, ममता शर्मा, रोहित यादव, सरफराज अहमद, अवधेश राय, सिद्धनाथ प्रसाद,मनिराम, दिनेश कुमार, सुजीत राय,स शिवानंद, सुरेंद्र यादव, जगमोहन सिंह,गुलाब गुप्ता, घनश्याम यादव,आशीष,प्रवीण,अजय आनंद सिंह,राशिद जमाल आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें