प्राइवेट एंबुलेंस और स्लीपर बसों की सघन चेकिंग, सुरक्षा मानकों की हुई जांच


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

मऊ। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर सोमवार को यातायात पुलिस और एआरटीओ की संयुक्त टीम ने जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में चलाए गए अभियान का उद्देश्य सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के साथ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा।

अभियान के दौरान जिले में संचालित प्राइवेट एंबुलेंस और स्लीपर बसों की तकनीकी व सुरक्षा व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की गई। टीम ने वाहनों में उपलब्ध अग्निशमन यंत्रों की मौजूदगी और उनकी कार्यक्षमता भी परखी। आधुनिक वाहनों में एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) की स्थिति की भी जांच की गई।

संयुक्त टीम ने वाहन चालकों और कंडक्टरों के ड्राइविंग लाइसेंस की जांच करने के साथ ही ब्रेथ एनालाइजर से चालकों की एल्कोहल जांच की। इसके अलावा स्लीपर बसों में इमरजेंसी गेट की व्यवस्था, संदिग्ध ज्वलनशील पदार्थों के परिवहन और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले प्रेशर हॉर्न की भी जांच की गई।

अधिकारियों ने वाहन संचालकों और चालकों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। टीम ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें