रेस्टोरेंट के बेसमेंट में वेल्डिंग करते समय युवक की मौत


रेस्टोरेंट के बेसमेंट में वेल्डिंग करते समय युवक की मौत

 

रतनपुरा,मऊ। हलधरपुर थाना क्षेत्र के धर्मागतपुर गांव निवासी 25 वर्षीय वेल्डर अभिषेक यादव उर्फ विक्की की रविवार को बलिया जनपद के कटियारी स्थित एक रेस्टोरेंट के बेसमेंट में वेल्डिंग कार्य के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

बताया जाता है कि धर्मागतपुर गांव निवासी अभिषेक यादव उर्फ विक्की वेल्डिंग का कार्य करता था। वह रविवार को कटियारी स्थित एक रेस्टोरेंट के बेसमेंट में वेल्डिंग का कार्य करने गया था। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। रेस्टोरेंट संचालक ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे। इसी बीच पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय बलिया भेज दिया।

पुलिस घटना की जांच में जुटी है। मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अंत्य परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आने की संभावना है।

अभिषेक दो भाइयों में छोटा था। उसका बड़ा भाई बृजेश यादव उर्फ सिपाही गांव का चौकीदार है, जबकि पिता रामनाथ यादव सफाईकर्मी हैं। अभिषेक की शादी करीब दो वर्ष पूर्व नेहा यादव के साथ हुई थी। उसका पांच माह का पुत्र सुशांत है।

युवक की मौत की खबर से पत्नी नेहा यादव, मां फूलमती यादव और बड़े भाई बृजेश यादव समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना को लेकर शोक का माहौल है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें