फेसबुक पर पड़ोसी बनकर 45 हजार की ठगी, मऊ पुलिस ने 25 हजार रुपये वापस कराए


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

मऊ। थाना दक्षिणटोला क्षेत्र में फेसबुक के जरिए पड़ोसी के नाम का इस्तेमाल कर साइबर ठगी का मामला सामने आया। ठग ने लाइसेंस कैंसिल होने का झांसा देकर पीड़ित से कुल 45 हजार रुपये का ट्रांजेक्शन करा लिया। पीड़ित की शिकायत के बाद साइबर पुलिस टीम की सक्रियता से ठगी की रकम में से 25 हजार रुपये वापस करा दिए गए।

सरजू रायकापुरा निवासी अमीर मोआविया पुत्र नफीस अहमद ने ऑनलाइन ठगी की शिकायत एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज कराई थी। शिकायत की जांच के दौरान थाना दक्षिणटोला की साइबर पुलिस टीम ने बैंक में होल्ड कराई गई 25 हजार रुपये की धनराशि को वापस पीड़ित के खाते में दिलाया।

पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, फर्जी कॉल और केवाईसी अपडेट के नाम पर मांगी जाने वाली जानकारी साझा न करें। किसी भी ऑनलाइन ठगी का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें या cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें