मऊ: साइबर पुलिस ने 21 हजार रुपये का गुम मोबाइल बरामद कर मालिक को सौंपा


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

मऊ, 29 जुलाई। जनपद मऊ की थाना मुहम्मदाबाद साइबर पुलिस टीम ने एक बार फिर तत्परता दिखाते हुए गुम हुआ मोबाइल फोन बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को सुपुर्द कर दिया। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत लगभग 21,000 रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में गुम हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद के नेतृत्व में थाना मुहम्मदाबाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को कमलेश सिंह पुत्र बृजलाल सिंह, निवासी बरहदपुर, थाना मुहम्मदाबाद, जनपद मऊ का गुम हुआ मोबाइल सीईआईआर (CEIR) पोर्टल के माध्यम से ट्रेस कर बरामद किया गया। आवश्यक सत्यापन के बाद मोबाइल उसके वास्तविक स्वामी को सौंप दिया गया। मोबाइल वापस मिलने पर पीड़ित ने मऊ पुलिस का आभार व्यक्त किया।

मऊ पुलिस की अपील

मऊ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी का मोबाइल फोन गुम हो जाए तो तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं अथवा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें, ताकि त्वरित कार्रवाई कर गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी सुनिश्चित की जा सके।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें