पाक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को रामपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

मऊ। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मधुबन के नेतृत्व में बुधवार को वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को थाना रामपुर पुलिस क्षेत्र में चेकिंग एवं गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर चंदापार के पास से सहिल पुत्र सुनील राजभर, निवासी बेलौली बोजीपुर, थाना रामपुर को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना रामपुर में मु0अ0सं0 69/26 के तहत धारा 87 एवं 137(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज था। विवेचना के दौरान मामले में पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 भी बढ़ाई गई। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त का चालान न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें