गैर इरादतन हत्या के मामले में फरार अभियुक्त व अभियुक्ता गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायालय भेजा


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

मऊ। जनपद मऊ पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के एक मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त और एक अभियुक्ता को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। दोनों आरोपियों को बुधवार को कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा स्थित मुहम्मद अली इंटर कॉलेज के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी घोसी जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना कोपागंज पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 218/26, धारा 105 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त गुड्डू कुमार (28 वर्ष) पुत्र महेंद्र प्रसाद निवासी ग्राम महुई, थाना मधुबन तथा नेहा राजभर पत्नी कुंज बिहारी निवासी कुतुबपुर, थाना मुहम्मदाबाद गोहना को सुबह करीब 11:50 बजे गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने दोनों का चालान न्यायालय भेज दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें