पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) पद पर विकास कुमार की नियुक्ति


बहादुरगंज गाजीपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) सीधी भर्ती-2023 के अंतिम चयन परिणाम के बाद विकास कुमार पुत्र स्व विनोद कुमार निवासी मोहल्ला डकीनगंज वार्ड नम्बर 5 पोस्ट बहादुरगंज गाजीपुर की पुलिस विभाग में नियुक्ति हुई है। नियुक्ति पत्र के अनुसार विकास कुमार का गृह जनपद गाजीपुर है।

जारी नियुक्ति आदेश में बताया गया है कि पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा अधियाचित रिक्तियों के सापेक्ष पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) सीधी भर्ती-2023 का अंतिम चयन परिणाम उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जारी किया गया। बोर्ड की सूचना के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों के संबंध में अग्रेतर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की गई।

नियुक्ति आदेश में उत्तर प्रदेश पुलिस लिपिक, लेखा एवं गोपनीय सहायक संवर्ग सेवा नियमावली तथा उसके संशोधित प्रावधानों का भी उल्लेख किया गया है। आदेश के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों के चरित्र सत्यापन एवं अन्य निर्धारित प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद श्रेष्ठता सूची के क्रम में नियुक्ति की व्यवस्था है।

विकास कुमार की नियुक्ति की खबर से उनके परिवार और परिचितों में खुशी का माहौल है। परिजनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विकास कुमार की नियुक्ति कस्बे में हर्ष का माहौल है विकास कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय कठिन परिश्रम और अपने माता पिता तथा गुरुजनों के आशीर्वाद को बताया है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें