मऊ में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दीपावली से पहले मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर, ए.के. शर्मा ने कार्यक्रम में की सहभागिता


धर्मेन्द्र भारद्वाज। मऊ

मऊ। दीपावली पर्व से पहले प्रदेश सरकार की ओर से उज्ज्वला योजना के पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की पहल के तहत मंगलवार को मऊ के कम्युनिटी हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से गैस सिलेंडर वितरण कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच और महिलाओं के स्वास्थ्य एवं सम्मान के प्रति संवेदनशीलता का परिणाम उज्ज्वला योजना है। इस योजना के माध्यम से देश की करोड़ों महिलाओं को पारंपरिक चूल्हों से निकलने वाले धुएं से राहत मिली है। इससे महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिला है।

मंत्री ने कहा कि एक समय था जब ग्रामीण और गरीब परिवारों की महिलाएं लकड़ी एवं अन्य पारंपरिक ईंधनों से खाना बनाने को मजबूर थीं। चूल्हे से निकलने वाला धुआं उनके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होने के साथ पर्यावरण को भी प्रभावित करता था। महिलाओं की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री ने उज्ज्वला योजना की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि योजना की शुरुआती रूपरेखा और निर्माण प्रक्रिया में उन्हें भी योगदान देने का अवसर मिला था।

गरीब परिवारों तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ

ए.के. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकार गरीबों, वंचितों और महिलाओं के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही हैं। मुफ्त खाद्यान्न वितरण, शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं से आम परिवारों के जीवन में बदलाव आया है। सरकार का प्रयास है कि योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

दीपावली से पहले मुफ्त सिलेंडर की सौगात

मंत्री ने दीपावली से पहले उज्ज्वला योजना के पात्र परिवारों को निःशुल्क गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की पहल के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। उन्होंने कहा कि त्योहार से पहले मिलने वाली यह सुविधा प्रदेश की माताओं और बहनों के लिए राहत भरी होगी। इससे उनके घरों में त्योहार की खुशियां बढ़ेंगी और रसोई से जुड़ी परेशानी कम होगी।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें