बहादुरगंज गाजीपुर। पूर्व मंत्री सैय्यदा शादाब फातिमा ने क्षेत्र का दौरा कर लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने जहूराबाद विधानसभा के फरीदनपुर में दलित बस्ती में जाकर सखरज मिस्त्री के आवास पर जाकर उनके पुत्र की आकस्मिक मौत पर शोक संवेदना व्यक्त कर उन्हें ढांढस बढ़ाया। वहीं पर रसूलपुर ग्राम सभा में हाजी इकरामुद्दीन के भाई अशरफ शेख के इंतेकाल पर उनके परिजनों से मुलाकात हमदर्दी का इजहार किया जबकि गणेश यादव के असामयिक मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की तत्पश्चात वह सिऊरा राजभर बस्ती जाकर वहां के लोगों का कुशलक्षेम पूछा तो वहीं पर सातनपुर जाकर सपा कार्यकर्ता कलिका यादव के आवास पर जाकर उनका हालचाल जाना उसके बाद वह नगर स्थित जामा मस्जिद पर जाकर मुस्लिम समुदाय के साथ वार्ता कर उनका हालचाल जाना और उनसे वाद किया कि सपा सरकार आने पर उनकी समस्याओं पर गंभीरता के साथ विचार किया जायेगा आखिर में वह रेयाज अहमद अंसारी के आवास पर जाकर उन्होंने उनकी पत्नी एवं पूर्व चेयरमैन निकहत परवीन के स्वास्थ के बारे में जानकारी प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया और जनसंपर्क के माध्यम से उन्होंने ने जनता की नब्ज टटोलने के साथ ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में पार्टी की स्थिति, बूथों की मजबूती और जनता के बीच पार्टी के प्रति रुझान की जानकारी ली।
दौरे के दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। एमएलसी चुनाव में मिली सफलता से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों और संगठन की गतिविधियों पर चर्चा की। पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनावी सफलता से उत्साहित होकर रुकना नहीं है, बल्कि अभी से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरी ताकत से जुट जाना है।
सैय्यदा शादाब फातिमा ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्हें गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों से संपर्क बनाए रखना चाहिए। जनता की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना संगठन की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथों की स्थिति का आकलन करने और संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान देने की अपील की।
उन्होंने कहा कि जनता के बीच मिल रहा उत्साह समाजवादी पार्टी के लिए सकारात्मक संकेत है। उनके मुताबिक, विभिन्न वर्गों के लोगों ने खामोशी के साथ सपा के पक्ष में मतदान कर पार्टी के प्रति अपना समर्थन जताया है। उन्होंने इसे जनता के बदलते रुझान के रूप में प्रस्तुत करते हुए कहा कि मौजूदा माहौल आगामी चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने वाला है।
पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनता के बीच सक्रिय रहने और पार्टी की नीतियों एवं विचारों को लोगों तक पहुंचाने का संदेश दिया। क्षेत्रीय दौरे के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथवार जानकारी लेकर आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की। इस दौरे को समाजवादी पार्टी के संगठनात्मक संपर्क और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस अवसर पर असलम हुसैन, कालिका यादव, मास्टर मोहम्मद अली खान,रेयाज अहमद अंसारी, रामदरश यादव ,अख्तर हुसैन, दीपक यादव, जकरिया अंसारी, जयप्रकाश यादव, रिज़वान रेयाज, शब्बू शेख, इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
