सादात- गाज़ीपुर। दीपावली से पहले मंगलवार शाम सादात नगर में पुलिस-प्रशासन ने फ्लैग मार्च कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। एसडीएम जखनियां और सीओ सैदपुर के नेतृत्व में पुलिस बल ने नगर के मुख्य रास्तों, चौराहों और मुख्य बाजार में पैदल गश्त कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।
फ्लैग मार्च में थानाध्यक्ष तारावती देवी भी शामिल रहीं। अधिकारियों ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से बात कर आपसी भाईचारे और शांति से त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही संदिग्ध गतिविधि या अफवाह दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने को कहा।
थानाध्यक्ष ने पुलिसकर्मियों को त्योहार के दौरान बाजारों में गश्त और चेकिंग बढ़ाने के निर्देश दिए ताकि भीड़ में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनी रहे।
