नंदगंज(गाज़ीपुर) गाजीपुर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तरप्रदेश के गाजीपुर संगठन में नेतृत्व परिवर्तन किया गया है। कासिमाबाद के जितेंद्र कुमार वर्मा को गाजीपुर का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। निर्वतमान जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार पांडेय को वाराणसी मंडल का संरक्षक बनाया गया है।
ग्रा प ए के प्रदेश महासचिव डॉ. नरेशपाल सिंह ने लखनऊ से पत्र जारी कर जितेंद्र कुमार वर्मा को जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। इसके पूर्व ग्रा प ए के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ सिंह ने गाजीपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार पांडेय उर्फ दरोगा को पत्र जारी कर मंडल संरक्षक वाराणसी बनाने के साथ ही उन्हें जौनपुर जिले का प्रभारी नियुक्त किया।
कासिमाबाद तहसील क्षेत्र में दैनिक समाचार पत्र से लंबे समय से जुड़े जितेंद्र वर्मा वर्तमान में ग्रा प ए में तहसील अध्यक्ष पद पर कार्यरत थे।
जितेंद्र वर्मा को जिलाध्यक्ष बनाए जाने से जिले भर के पत्रकारों और अन्य पत्रकार संगठनों के पदाधिकारियों ने बधाई दी है। ग्रा प ए के प्रदेश संरक्षक डॉ. कामेश्वर नाथ राय ने बधाई देते हुए कहा कि यह संगठन प्रदेश का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित पत्रकार संगठन है।
मंडल अध्यक्ष वाराणसी विन्देश्वरी सिंह सहित गाजीपुर जिले के सभी तहसील अध्यक्ष और जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने भी बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकार एकता को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया है।
