Dharmendra Bhardwaj / Mau
मऊ में 105 किलो अवैध पटाखों का जखीरा बरामद, एक गिरफ्तार
मऊ। दीपावली के त्योहार के मद्देनजर अवैध पटाखों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हलधरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सोमवार को ग्राम रतनपुरा में कार्रवाई करते हुए करीब 105 किलोग्राम अवैध पटाखों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। बरामद पटाखे 10 छोटी-बड़ी बोरियों में रखे हुए थे।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी मधुबन दिनेश दत्त मिश्रा के नेतृत्व में हलधरपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो नवंबर को ग्राम रतनपुरा में कार्रवाई की।
इस दौरान पुलिस ने राहुल कुमार गुप्ता पुत्र विजय कुमार गुप्ता निवासी ग्राम रतनपुरा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अलग-अलग प्रकार के पटाखे बरामद हुए, जिनका कुल वजन करीब 105 किलोग्राम बताया गया है।
मामले में हलधरपुर थाने में मु0अ0सं0 232/2026 के तहत धारा 288 बीएनएस और धारा 5/9(ख) विस्फोटक अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
**गिरफ्तार आरोपी: राहुल कुमार गुप्ता, निवासी रतनपुरा, थाना हलधरपुर।
