भांवरकोल में रामेश्वरम मंदिर स्थापना दिवस पर धार्मिक अनुष्ठानों की धूम


भांवरकोल/गाजीपुर। ब्लॉक मुख्यालय परिसर में नवनिर्मित रामेश्वरम मंदिर का प्रथम वार्षिक स्थापना दिवस श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भव्य पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान एवं 24 घंटे के अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। धार्मिक कार्यक्रमों से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।

ब्लॉक प्रमुख श्रद्धा राय एवं भाजपा नेता तथा प्रमुख प्रतिनिधि आनंद राय (मुन्ना) की ओर से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को विधि-विधान से पूजा-पाठ के साथ हुआ। इसके साथ ही 24 घंटे के अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया। रामायण पाठ के दौरान श्रद्धालु भक्तिभाव से शामिल होकर प्रभु श्रीराम की आराधना करते रहे।

सोमवार को अखंड रामायण पाठ के समापन के उपरांत आचार्य पंडित संतोष उपाध्याय के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख श्रद्धा राय, भाजपा नेता एवं प्रमुख प्रतिनिधि आनंद राय (मुन्ना), बीडीओ प्रेमचंद, रविकांत उपाध्याय, नीरज राय, उपेंद्र राय, शिवजी राय, पुणेंदु राय, विनोद राय, सतीश राय एवं गोलू राय सहित अन्य श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

मंदिर के प्रथम स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 5 नवंबर तक पूजा-अर्चना एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहेगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें