पुलिस कार्यालय में एसपी ने की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ 

मऊ। जन शिकायतों के प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण के लिए पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।

एसपी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का निष्पक्ष तरीके से परीक्षण कर नियमानुसार शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी शिकायत के निस्तारण में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।

जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, आपसी विवाद सहित पुलिस से संबंधित विभिन्न मामलों को लेकर लोग पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों की जांच मौके पर जाकर तथ्यों के आधार पर की जाए और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।

एसपी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की नियमित निगरानी की जाए, ताकि फरियादियों को बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। पुलिस विभाग की ओर से आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और बेहतर पुलिसिंग को प्राथमिकता देने की बात कही गई।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें