जांच पूरी होने तक बोर्ड बैठक के बहिष्कार पर अड़े सभासद


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

मऊ। नगर पंचायत वलीदपुर में बोर्ड बैठक के नियमित आयोजन को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। मामले की जांच पूरी होने तक सभासदों ने बोर्ड बैठक में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया है। सभासदों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर जांच एवं संबंधित वैधानिक प्रक्रिया पूरी होने तक बोर्ड बैठक नहीं बुलाए जाने की मांग की है।

सभासदों के अनुसार, नगर पंचायत वलीदपुर में अंतिम बोर्ड बैठक 26 जून 2025 को आयोजित हुई थी। इसके बाद कोई बोर्ड बैठक नहीं हुई। इस मामले में उपजिलाधिकारी, मुहम्मदाबाद गोहना कार्यालय की ओर से 7 अगस्त 2026 को जांच आख्या प्रेषित की गई। सभासदों का दावा है कि जांच आख्या में उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1916 की धारा 86(1) के प्रावधानों के अनुपालन में कमी का उल्लेख किया गया है।

सभासदों का कहना है कि जब तक जांच और उससे जुड़ी वैधानिक कार्रवाई पूरी नहीं हो जाती, तब तक बोर्ड बैठक आयोजित करने से जांच की निष्पक्षता और अभिलेखों की स्थिति प्रभावित हो सकती है। इसी आधार पर उन्होंने जांच पूरी होने तक बैठक नहीं बुलाने की मांग की है।

पत्र में सभासदों ने स्पष्ट किया है कि जांच एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी होने तक वे बोर्ड बैठक में शामिल होकर कार्यवाही में भाग नहीं लेंगे। साथ ही, उन्होंने अपने निर्णय को अभिलेख पर दर्ज करने की भी मांग की है।

पत्र पर मोठ दानिश, अन्सारुल हक, तबस्सुम बानो, आजरा परवीन, पप्पू यादव, कमलावती, अंसार अहमद, शहाना खातून, साबरा, मु. जमाल, कामता प्रसाद, मनोनीत सभासद प्रमोद कुमार और मनोनीत सभासद शशिप्रभा देवी के नाम दर्ज हैं।

सभासदों ने कहा कि उनका निर्णय नगर पंचायत के हित, अभिलेखों की सुरक्षा और प्रशासनिक पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। पत्र की प्रतिलिपि मंडलायुक्त, आजमगढ़ को भी भेजी गई है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें