गाजीपुर: रानी अहिल्याबाई होलकर के 300 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान में आज शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल की अध्यक्षता में नगर पालिका के सभागार में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने कहा कि आजादी के बाद नारी शौर्य की प्रतीक, सनातन संस्कृति को संरक्षित तथा पुनर्जागृत करने वाली अहिल्याबाई होलकर के इतिहास को राजनीतिक कुचक्र के चलते दबाया गया। उन्होंने कहा कि आज से 300 वर्ष पूर्व अहिल्याबाई होलकर के शासन व्यवस्था,उनकी धर्मपरायणता, न्यायशीलता का अवलोकन करने के बाद भारत की परंपरा व संस्कृति का गौरवशाली इतिहास उभरकर सामने आया है। पूर्व विधायक ने कहा कि प्रतिभा उम्र और व्यवस्था की मोहताज नहीं होती अल्पायु में शादी,पति, पुत्र, ससुर के मृत्यु के बावजूद उन्होंने अपने प्रतिभा की ऐसी छाप छोड़ी की आज 300 वर्ष बाद भी उनकी प्रासंगिकता जीवंत है और भारतीय जनमानस को दिशा देने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनके पदचिन्हों पर चलकर आज नारी सशक्तिकरण के लिए समर्पित प्रयास कर रहे हैं।
नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि मुगलों तथा अंग्रेजो जैसे आक्रमणकारीयो से संघर्ष करते हुए सनातन सभ्यता के लिए काम करने मे एक महिला को किन किन मुश्किलो से गुजरना पड़ा होगा यह सोचकर ही मन सिहर उठता है। लेकिन उसके बावजूद धर्म निष्ठा के साथ निष्पक्ष न्याय प्रिय, सेवा समर्पित महिला शासक के रूप में अहिल्याबाई होलकर की ख्याति भारतीय संस्कृति की उज्ज्वल गाथा है।
पुर्व विधायक प्रत्याशी रामनरेश कुशवाहा ने कहा कि देश में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के संस्कार जिंदा है सिर्फ उन्हें अंकुरित करने की आवश्यकता है ।देश की गौरवशाली परंपरा का विश्व मे प्रभाव हो उस ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे जोरदार ढंग से प्रयास किया जा रहा है । अहिल्याबाई होलकर की प्रेरणा से प्रेरित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण, किसान सम्मान, गरीब कल्याण आदि के कार्य बिना भेद लगातार चलाए जा रहे हैं।
सम्मेलन को जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, सुरेश बिंद,किरन सिंह ने भी सम्बोधित किया। अधिशासी अधिकारी अमिता वरुण ने सबके प्रति आभार धन्यवाद व्यक्त किया।
इस अवसर पर उत्कृष्ट सेवा क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं को अंग वस्त्र तथा किट बैग वितरण कर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
सम्मेलन का संचालन सत्यम राय ने किया।
इस अवसर पर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल,भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष साधना राय, प्रिती गुप्ता,अच्छे लाल गुप्ता ,कार्यक्रम संयोजक सुनील गुप्ता , भाजपा मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, अर्जुन सेठ, रासबिहारी राय, अभिनव सिंह अजय कुशवाहा ,हेमन्त कुमार त्रिपाठी ,नन्दु कुशवाहा,सुरेंद्र सिंह, सोनू गुप्ता,गिरधारी जायसवाल,रुपक तिवारी सहित सम्मानित सभासद व अन्य वरिष्ठ व कायॅकर्तागण उपस्थित रहें।
अहिल्याबाई होलकर के इतिहास को राजनीतिक कुचक्र के चलते दबाया गया- पूर्व विधायक सुनीता सिंह
