भांवरकोल। क्षेत्र के शेरपुर के ग्रामीण सचिवालय में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 191 में जयंती हर्षौल्लास के साथ मनाई गई तथा आयरन लेडी स्वर्गीय प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि पर भी उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया ।इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि जयानंद राय एवं सचिव सूर्यभान राय द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री स्व 0श्रीमती इंदिरा गांधी जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया ।
सचिव सूर्यभान राय द्वारा द्वारा बताया गया कि आजादी के बाद टुकड़ों में बटे भारत को एकीकृत करने के पटेल जी किया गया। उनके द्वारा विभिन्न रियासतों को भारत में विलय कराकर भारत को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया गया श। उपस्थित ग्रामीणों ने भी दोनों महापुरुषों के पहले तैल चित्रों पर पुष्प अर्पित किया।
अंत में पंचायत सचिव सूर्य भान राय द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को ‘राष्ट्रीय एकता’ की शपथ दिलाई गई ।इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि जयानंद राय ग्राम पंचायत सचिव सूर्यभान राय ओमप्रकाश राय मुन्ना, आशुतोष राय ,उपेंद्र राय ,सोनू राय, यादव प्रधान मिथिलेश कुमार , रोशन राम तुंगनाथ राय ,सत्येंद्र राय ,छविनाथ रामकुवर राजकुमार, चौधरी, सत्येंद्र मौर्य सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
