भारत हमेशा से विश्व गुरु रहा है और सनातन संत परंपरा को लेकर चल रहा है ; गुरु पूर्णिमा पर बोले महामंडलेश्वर महंथ श्री भवानी नंदन यति महाराज


सादात – गाज़ीपुर

सिद्धपीठ हथियाराम मठ में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर महंथ श्री भवानी नंदन यति महाराज ने ब्रह्मलीन गुरु पवाहारी महामंडलेश्वर श्री बालकृष्ण यति जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पूजन-अर्चन किया। इसके बाद उन्होंने उपस्थित अपार जनसमूह को आशीर्वचन प्रदान किए।अपने संबोधन में महंथ श्री भवानी नंदन यति महाराज ने कहा कि गुरु पूर्णिमा की परंपरा भारतवर्ष में सदियों से मनाई जाती रही है और ऐसे अवसर अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। उन्होंने सिद्धपीठ की बुढ़िया माई की मिट्टी व भस्मी को माथे पर लगाने का महत्व बताया, जिसे उन्होंने चंदन से कम पवित्र नहीं कहा। उन्होंने यह भी कहा कि यहां की पूजा अक्षत, फूल और चंदन से कहीं अधिक है।महंथ जी ने बताया कि यह स्थान 25 गुरुजनों के तप से तपस्थली के रूप में जाना जाता है, जहां 1100 वर्षों तक गुरुजनों ने तपस्या की है। उन्होंने स्वयं को इस परंपरा का केवल एक प्रतिनिधि बताया और कहा कि आने वाले समय में वे भी इस मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने गुरु से आशीर्वाद लेने के महत्व पर जोर दिया और अपनी नित्य प्रार्थना का उल्लेख किया कि किसी की आंख में आंसू न आएं और सभी लोग प्रसन्न रहें।उन्होंने गुरु के शरण में जाकर निस्वार्थ भाव से अनुराग रखने का संदेश दिया। महंथ श्री भवानी नंदन यति महाराज ने कहा कि भारत हमेशा से विश्व गुरु रहा है और सनातन संत परंपरा को लेकर चल रहा है। उन्होंने संस्कारों को अपने भीतर रखने की आवश्यकता पर बल दिया और चेतावनी दी कि अमेरिका के चक्कर में हम अपने ‘कोहिनूर’ को खोते जा रहे हैं, जबकि भारत में ऐसे अनेक ‘कोहिनूर’ रहे हैं जो पूर्व के गुरुओं की थाती बने रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश जी ने सिद्ध पीठ की ख्याति की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जो भी यहां आता है, वह रोग मुक्त और दोष मुक्त होकर जाता है। रमेश जी ने भारत को संतों का देश बताते हुए कहा कि यह देश उस परंपरा का है जो सभी के सुख-दुख की भावनाओं का नायक रहा है। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि आज देश ऐसी स्थिति से गुजर रहा है जहां युवाओं को भटकाने और मानव को भड़काने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। उन्होंने जोर दिया कि भारत एक आध्यात्मिक देश है और परिवार संतों की कृपा से ही बचेंगे।इस अवसर पर डॉक्टर रत्नाकर त्रिपाठी, देवराहा बाबा बिरनो, जितेंद्र सिंह बैभव (वाराणसी), रणजीत सिंह, काशी के गंगोत्री सेवा समिति के फाउंडर अध्यक्ष किशोरी रमन द्विवेदी, बाबू महाराज और शिवानंद सिंह उर्फ झूना सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें