मऊ: यौन उत्पीड़न के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

मऊ। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने यौन उत्पीड़न के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक मऊ सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम वांछित अभियुक्तों की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को पुलिस ने रेलवे फाटक करहा रोड के पास से संकेत चौहान पुत्र स्वर्गीय शिवनाथ चौहान निवासी ग्राम सुरहुरपुर, थाना मुहम्मदाबाद गोहना को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना मुहम्मदाबाद गोहना में मुकदमा अपराध संख्या 360/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 75, 352 एवं 351(3) में मुकदमा दर्ज है। पुलिस के मुताबिक आरोपी इसी मामले में वांछित चल रहा था।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी का चालान न्यायालय कर दिया।

पुलिस टीम की इस कार्रवाई को वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें