सादात का बाल विकास परियोजना कार्यालय अपने नवनिर्मित भवन में स्थापित हुआ


सादात (गाजीपुर)। सादात का बाल विकास परियोजना कार्यालय गुरुवार को अपने नवनिर्मित भवन में स्थापित हो गया। यह कार्यालय करीब तीन दशक से किराए के भवन में संचालित हो रहा था। हवन-पूजन के बाद इसे ब्लाक परिसर स्थित नए भवन में स्थानांतरित किया गया। कार्यालय की शुरुआत से ही इसके पास अपना भवन नहीं था, जिससे संचालन में काफी दिक्कतें आती थीं। पूर्व सीडीपीओ अरुण कुमार दूबे के प्रयासों से ब्लाक परिसर में शासन द्वारा जगह आवंटित की गई, जिसके बाद नया भवन बनाया गया। नवनिर्मित भवन में दो कमरे, एक बड़ा हॉल, पेयजल और शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। हालांकि, यहां अभी भी स्टोर रूम और 300 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक के लिए अतिरिक्त भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही है। इस अवसर पर सीडीपीओ सोनम सिंह, सुपरवाइजर मंजू सिंह, पार्वती, शिखा कनौजिया, सुषमा यादव, ममता मौर्य और अंजलि सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें