सादात गाज़ीपुर। बीआरसी सभागार में गुरुवार को शिक्षक संकुल की बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी हेमवंत कुमार ने 14 से 15 वर्ष की छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु टीकाकरण अभियान के तहत टीका लगवाने के लिए प्रेरित करने पर विशेष बल दिया।
बैठक में विभिन्न स्कूलों के शिक्षक और एआरपी उपस्थित रहे। इस दौरान स्कूलों में सोलर पैनल लगाने, बच्चों को निपुण बनाने के लिए समय-समय पर संकुल की बैठकें आयोजित कर ज्ञानवर्धक जानकारी देने और स्वयं सहायता समूहों द्वारा ड्रेस वितरण करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर एआरपी संतोष कुमार सिंह, डॉ. रमेश कुमार राय, मनोज कुमार मिश्र, रविन्द्र कुमार, अजय सोनकर, राजबहादुर सिंह और राजन सहित कई अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
