समता पीजी कॉलेज सादात में “दीक्षारम्भ कार्यक्रम” का भव्य आयोजन, नवप्रवेशी छात्रों का हुआ स्वागत


सादात (गाजीपुर)।

 

समता पीजी कॉलेज सादात में सोमवार को नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर शासन के निर्देशानुसार “दीक्षारम्भ कार्यक्रम” (ओरिएंटेशन प्रोग्राम) का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पीयूष वर्मा के प्रेरक संबोधन के साथ हुई। उन्होंने सभी नए विद्यार्थियों का कॉलेज परिसर में आत्मीय स्वागत किया। प्राचार्य ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अनुशासन सबसे पहली सीढ़ी है। उन्होंने छात्रों से पूरी निष्ठा के साथ अपने करियर को संवारने का आह्वान किया।

दीक्षारम्भ कार्यक्रम के दौरान नए विद्यार्थियों को महाविद्यालय के विभिन्न विषयों के प्राध्यापकों से रूबरू कराया गया, ताकि छात्र अपने पाठ्यक्रम और शिक्षकों को बेहतर ढंग से समझ सकें। इसके साथ ही नए छात्रों को कॉलेज की नियमावली, अनुशासन व्यवस्था और साल भर होने वाली शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सुरेन्द्र प्रताप सिंह यादव, डॉ. दिग्विजय सिंह, डॉ. सुजीत कुमार सिंह, अवनीश कुमार राय, डॉ. जय प्रकाश सिंह यादव और डॉ. बलवंत यादव सहित अन्य प्राध्यापक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. शिवाजी द्वारा किया गया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें