निरीक्षण के बाद शेरपुर में सजा आत्मीयता का संगम, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व पत्रकारों ने किया सामूहिक सहभोज


संवाददाता – त्रिलोकी नाथ राय

 

भांवरकोल/गाजीपुर। विकास कार्यों के निरीक्षण के उपरांत सोमवार को ग्राम पंचायत शेरपुर में आत्मीयता, सामाजिक समरसता और ग्रामीण संस्कृति का प्रेरणादायी दृश्य देखने को मिला। जिला विकास अधिकारी राजन राय, जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद्र उपाध्याय, खंड विकास अधिकारी प्रेमचंद, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) अजय मिश्रा, पंचायत सचिव सचिन सूर्यभान कुमार राय, पंकज कुमार त्रिपाठी सहित अन्य पंचायत सचिवों ने ग्राम प्रधान/प्रशासक इंद्रासन राय, प्रधान प्रतिनिधि, क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं पत्रकारों के साथ एक पंक्ति में बैठकर सामूहिक सहभोज किया।

 

सहभोज में वरिष्ठ पत्रकार बृज नारायण पाठक, जयशंकर राय, ब्रह्मानंद पांडेय सहित अनेक सम्मानित नागरिक भी उपस्थित रहे। सभी ने पारंपरिक ग्रामीण व्यंजनों—बाटी, पनीर, चावल, खीर और ताज़ा सलाद—का स्वाद लेते हुए आत्मीय वातावरण में समय बिताया।

 

इस दौरान विकास योजनाओं की प्रगति, ग्राम पंचायतों की व्यवस्थाओं तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई। अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों और ग्रामीणों का यह सामूहिक सहभोज केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं रहा, बल्कि आपसी विश्वास, समन्वय, सामाजिक सद्भाव और प्रशासन-जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर संवाद का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा।

 

उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन प्रशासन और ग्रामीण समाज के बीच विश्वास को मजबूत करने के साथ-साथ जनभागीदारी को भी नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें