टड़वा रेलवे क्रॉसिंग के पास 6.329 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार


मोहम्मदाबाद (गाजीपुर)। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोहम्मदाबाद पुलिस ने टाड़वा रेलवे क्रॉसिंग के पास से एक युवक को 6.329 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से वीवो कंपनी का एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हुस्सेपुर गांव निवासी जयप्रकाश राजभर (25) पुत्र सुरेश राजभर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ थाना मोहम्मदाबाद में मु0अ0सं0 344/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2026 में जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक लल्लन राम बिंद, सुभाषचंद्र तथा कांस्टेबल प्रशांत शुक्ला और दीपांशु शुक्ला शामिल रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें