- आजमगढ़ और मऊ के विकास को मिलेगी नई गति, सीएम योगी से मिले एमएलसी विक्रांत सिंह रिशु
- सीएम योगी से शिष्टाचार भेंट के दौरान विक्रांत सिंह रिशु ने उठाए आजमगढ़-मऊ के विकास के मुद्दे
- मुख्यमंत्री योगी ने दिया भरोसा, आजमगढ़-मऊ के सभी विकास कार्य होंगे समयबद्ध पूर्ण
लखनऊ/ मऊ। विधान परिषद सदस्य विक्रांत सिंह रिशु ने लखनऊ में योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट किया।
मुलाकात के दौरान जनपद आजमगढ़ एवं मऊ में प्रस्तावित विकास परियोजनाओं, जनहित से जुड़े कार्यों तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। विधान परिषद सदस्य विक्रांत सिंह रिशु ने दोनों जनपदों की विभिन्न विकास संबंधी आवश्यकताओं एवं स्थानीय समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ और मऊ के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने तथा आवश्यक प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पूर्वांचल के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और जनहित से जुड़े सभी कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा कराया जाएगा।
विक्रांत सिंह रिशु ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से आजमगढ़ और मऊ में विकास की गति और तेज होगी तथा क्षेत्र की जनता को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर क्षेत्र के विकास, आधारभूत संरचना, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई।
Edited by Umashankar
