प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस थाने लाई


Oplus_16908288

कुशीनगर ।नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे पड़ोसी गांव के एक युवक को परिजनों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। घटना की जानकारी गांव में फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।
बताया जाता है कि जिस समय युवक युवती के घर पहुंचा था, उस समय युवती की मां गांव में ही किसी के घर गई हुई थीं, जबकि पिता रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर गए हुए हैं। इसी दौरान युवती के चचेरे भाई ने दोनों को देख लिया और युवक को पकड़ लिया।
घटना की सूचना युवक के परिजनों को मिली तो वे कुछ संभ्रांत एवं प्रभावशाली लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बन सकी। इसके बाद सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस युवक को अपने साथ लेकर थाने चली गई।
समाचार लिखे जाने तक इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई थी। इस संबंध में जानकारी लेने हेतु थानाध्यक्ष के सीयूजी नम्बर पर फोन किया गया लेकिन उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें