डीजे लदी मैजिक की चपेट में आने से किशोर की मौत


सादात-गाज़ीपुर बहरियाबाद थाना क्षेत्र के हुसैनपुर मुर्थान स्थित टड़वा भवानी मंदिर पर आजमगढ़ से दर्शन करने आए एक परिवार पर विपत्ति आ गई। बुधवार को डीजे लदी मैजिक की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका मौसेरा भाई घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, आजमगढ़ जनपद के मालपार (पल्हना) निवासी बबलू गौड़ अपने परिवार और कुछ रिश्तेदारों के साथ मां टड़वा भवानी मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आए थे। बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे सभी लोग नाश्ता कर रहे थे। इसी दौरान बबलू गौड़ का 12 वर्षीय पुत्र शिवम गौड़ और उनकी साली का 10 वर्षीय पुत्र निखिल गौड़ (देवगांव थाना क्षेत्र के कांजही निवासी) मंदिर परिसर के बाहर सड़क किनारे खड़े थे।

बेलहाडीह की तरफ से आ रही एक अनियंत्रित डीजे लदी पिकअप ने दोनों मौसेरे भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने तत्काल दोनों को परमानपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।

सीएचसी परमानपुर में डॉक्टरों ने शिवम गौड़ को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल निखिल गौड़ का इलाज चल रहा है। बहरियाबाद थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि शिवम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतक शिवम के पिता बबलू गौड़ की तहरीर पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। शिवम अपने माता-पिता खुशबू और बबलू गौड़ के दो बेटों में से एक था। हादसे के बाद से मां खुशबू का रो-रोकर बुरा हाल है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें