बिहार जा रही 423 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

बिना नंबर प्लेट की एक्सयूवी में छिपाकर ले जा रहे थे शराब, रामनगर बार्डर पर पुलिस ने पकड़ा

दोहरीघाट (मऊ)। बिहार में अवैध शराब की तस्करी के लिए ले जाई जा रही 423 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एसओजी और दोहरीघाट थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की महिंद्रा एक्सयूवी-500 भी बरामद की है। बरामद शराब की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को एसओजी और दोहरीघाट पुलिस की टीम रामनगर बार्डर पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की महिंद्रा एक्सयूवी-500 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन से रॉयल स्टैग 750 एमएल की 528 शीशी और रॉयल ग्रीन व्हिस्की 750 एमएल की 36 शीशी बरामद हुईं। दोनों ब्रांड की कुल शराब की मात्रा 423 लीटर निकली।

पुलिस के अनुसार आरोपी शराब को लेकर बिहार जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज चौधरी पुत्र विनोद चौधरी, निवासी पटेल नगर, थाना रंजीतनगर, दिल्ली और फरीद खां पुत्र हमीद खां, निवासी कंतित शरीफ, थाना विंध्याचल, मिर्जापुर के रूप में हुई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दोहरीघाट थाने में मु0अ0सं0 231/2026, धारा 60/63/72 आबकारी एक्ट और धारा 319(2)/318(4)/336(3)/338 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दोनों आरोपियों का चालान न्यायालय में पेश किया गया।

बरामदगी: 528 शीशी रॉयल स्टैग, 36 शीशी रॉयल ग्रीन व्हिस्की और एक बिना नंबर प्लेट की महिंद्रा एक्सयूवी-500।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें