ट्रेलर की भिड़ंत में चालक घायल, दूसरा ट्रेलर लेकर फरार हुआ चालक


घोसी (मऊ)। वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर घोसी कोतवाली क्षेत्र के कल्यानपुर स्थित यूपी-54 ढाबे के सामने गुरुवार सुबह करीब 11 बजे दो ट्रेलरों की भिड़ंत हो गई। हादसे में पीछे चल रहे ट्रेलर का चालक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। टक्कर के बाद आगे चल रहा ट्रेलर चालक अपने वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर एक ट्रेलर आगे जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहा दूसरा ट्रेलर उससे जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे वाला ट्रेलर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में उसके चालक को हल्की चोटें आईं।

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और हाईवे की एक लेन बाधित होने से कुछ समय तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।

सूचना मिलने पर घोसी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवींद्र नाथ राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जानकारी जुटाई और फरार ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी।

क्षतिग्रस्त ट्रेलर को हाईवे से हटाने के लिए जेसीबी की मदद ली गई। पुलिस की मौजूदगी में ट्रेलर को सड़क किनारे कराया गया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें