पुलिस लाइन में लगा मासिक चिकित्सा शिविर, डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

मऊ। पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श के लिए रविवार को पुलिस लाइन मऊ में मासिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का जिलाधिकारी आनंद वर्धन और पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने शिविर में उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं, स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता और चिकित्सकों की ओर से दिए जा रहे परामर्श की जानकारी ली। उन्होंने शिविर में मौजूद पुलिसकर्मियों से बातचीत कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और चिकित्सा सुविधाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

डीएम और एसपी ने संबंधित चिकित्सकों को पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि पुलिसकर्मियों का स्वस्थ और फिट रहना उनके कर्तव्यों के प्रभावी निर्वहन के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराने और आवश्यकता पड़ने पर समय से चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर संबंधित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, चिकित्सक और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें