एक बारिश में ही बह गया रेलवे का नाला, एक साल भी नहीं टिक पाया निर्माण


वसीम खान | मुहम्मदाबाद गोहना,मऊ

मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। रेलवे स्टेशन के पश्चिम स्थित रेलवे फाटक से पहले कराया गया नाला निर्माण पहली ही बारिश में सवालों के घेरे में आ गया है। नाला बाउंड्री समेत क्षतिग्रस्त होकर ध्वस्त हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, निर्माण कार्य को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ है।

नाला और उसकी बाउंड्री के क्षतिग्रस्त होने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यदि निर्माण मानकों के अनुरूप कराया गया होता तो इतनी कम अवधि में नाला इस तरह क्षतिग्रस्त नहीं होता। लोगों ने संबंधित निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान नाले के क्षतिग्रस्त होने से जल निकासी व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है। ऐसे में रेलवे प्रशासन को मामले की गंभीरता से जांच कराकर निर्माण की गुणवत्ता और इस्तेमाल की गई सामग्री की जांच करानी चाहिए।

रेलवे प्रशासन का पक्ष नहीं मिल सका

मामले में रेलवे प्रशासन का आधिकारिक पक्ष जानने के लिए स्टेशन मास्टर से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन वह मंगलवार को उपलब्ध नहीं मिले। बताया गया कि उनसे बुधवार को मामले में जानकारी ली जा सकती है।

अब सवाल उठ रहा है कि जिस निर्माण को एक साल भी पूरा नहीं हुआ, वह पहली ही बारिश में क्षतिग्रस्त कैसे हो गया? स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की जांच कराकर निर्माण की गुणवत्ता की वास्तविकता सामने लाने की मांग की है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें