सरजू पांडे की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, लोगों ने पुष्प अर्पित कर किया नमन


अनिल कुमार वर्मा | रतनपुरा,मऊ

रतनपुरा (मऊ)। विकासखंड रतनपुरा के प्रांगण में सेनानी स्तंभ के समीप स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व लोकसभा- विधानसभा सदस्य रहे कामरेड सरजू पांडे की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्षों एवं जनसेवा को याद किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सरजू पांडे ने अपना पूरा जीवन शोषित, पीड़ित, किसान, मजदूर और नौजवानों की आवाज बुलंद करने में समर्पित कर दिया। उन्होंने समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष किया तथा उन्हें न्याय दिलाने के लिए जनआंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई। वक्ताओं ने कहा कि उनके विचार और संघर्ष आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं।

समाजवादी नेता निसार अहमद ने कहा कि सरजू पांडे का राजनीतिक जीवन आम जनता से जुड़ा रहा। उन्होंने सत्ता और राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाया और किसानों व मजदूरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। किसान सभा के जिलाध्यक्ष कामरेड देवेंद्र प्रसाद मिश्रा ने कहा कि सरजू पांडे का जीवन संघर्ष और जन सरोकारों का प्रतीक था।

कार्यक्रम में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कामरेड शेख हिसामुद्दीन, गुफरान अहमद, सुगन यादव, श्याम बहादुर चौहान, मुन्ना यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने उनके बताए रास्ते पर चलने और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कामरेड रामदेनी सिंह ने की, जबकि संचालन राम आशीष चौहान ने किया। अंत में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें