योग्यता आधारित परीक्षा में 102 विद्यार्थियों ने लिया भाग, 10 मेधावी 15 अगस्त को होंगे सम्मानित


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। विद्यार्थियों में शैक्षिक प्रतिस्पर्धा और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गुरुवार को ब्लॉक क्षेत्र में योग्यता आधारित परीक्षा आयोजित की गई। खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश तिवारी के निर्देशन में बरामदपुर स्थित पब्लिक महिला सहर पीजी कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया। परीक्षा में 51 कंपोजिट एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के कक्षा छह और सात के कुल 102 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

निर्धारित दो घंटे की परीक्षा में विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र हल किया। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्र पर संबंधित शिक्षक-कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। एआरपी और विद्यालयों के शिक्षक भी मौजूद रहे तथा परीक्षा की पूरी प्रक्रिया की निगरानी की।

परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए केंद्र पर आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की गई थीं। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 विद्यार्थियों का चयन कर 15 अगस्त को बीआरसी पर सम्मानित किया जाएगा।

शिक्षा विभाग की इस पहल से विद्यार्थियों में प्रतियोगी भावना विकसित होने के साथ-साथ बेहतर प्रदर्शन के लिए उनका उत्साह भी बढ़ेगा।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें