छोटी नहर में सिल्ट जमा, टेल तक नहीं पहुंच रहा पानी दो-तीन दिन में पानी नहीं मिला तो 300 बीघे धान की फसल पर संकट


सेवराई (गाजीपुर)। चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल जमानिया से निकली दिलदारनगर उसीया छोटी नहर (रजवाहा) में सिल्ट जमा होने और पर्याप्त पानी नहीं पहुंचने से किसानों की धान की फसल पर संकट मंडराने लगा है। नहर में पानी का प्रवाह बाधित होने से टेल तक सिंचाई का पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे करीब 300 बीघे में खड़ी धान की फसल प्रभावित होने की आशंका है। समस्या को लेकर उसीया गांव के दर्जनों किसानों ने ग्राम प्रधान शम्स तबरेज खां के नेतृत्व में सोमवार को सेवराई एसडीएम सेवई गजराज सिंह यादव को पत्रक सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

किसानों ने बताया कि नहर में लंबे समय से सिल्ट जमा होने के कारण पानी का प्रवाह बाधित है। नहर में पानी छोड़े जाने के बावजूद खेतों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा है। धान की फसल को इस समय सिंचाई की आवश्यकता है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि दो-तीन दिनों में पर्याप्त पानी नहीं मिला तो करीब 300 बीघे धान की फसल सूखने से भारी नुकसान हो सकता है।

ग्राम प्रधान ने एसडीएम से सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर नहर की तत्काल सिल्ट सफाई कराने और टेल तक पर्याप्त पानी पहुंचाने की व्यवस्था कराने की मांग की।
एसडीएम गजराज सिंह यादव ने बताया कि संबंधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता हुई है। मौके पर अधिकारियों को भेजकर निरीक्षण कराया जाएगा और समस्या का आवश्यक समाधान कराया जाएगा।
इस मौके पर फखरे आलम खान, शकील खान, मजीद खान, खुर्शीद खान, जमील खान, इमरान खान, सेराज खान, सेराज कुरैशी, आसिफ खान समेत अन्य किसान मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें