घोसी कोतवाली में थाना समाधान दिवस आयोजितः 28 में से 2 मामलों का मौके पर निस्तारण


घोसी, मऊ। घोसी कोतवाली परिसर में शनिवार को उपजिलाधिकारी अशोक सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान राजस्व और पुलिस विभाग से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनी गईं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

थाना समाधान दिवस में कुल 28 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 22 मामले राजस्व विभाग से और 6 मामले पुलिस विभाग से संबंधित थे। पुलिस विभाग के दो मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निपटाने के लिए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

इस अवसर पर नायब तहसीलदार अभिषेक वर्मा और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवींद्रनाथ राय ने भी फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

उपजिलाधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि थाना समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य आमजन की शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी निस्तारण करना है। उन्होंने राजस्व और पुलिस विभाग को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को समय पर न्याय मिल सके और उन्हें अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवींद्रनाथ राय ने कहा कि पुलिस से संबंधित शिकायतों को पूरी गंभीरता के साथ सुना जा रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि हर प्रकरण में निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, जिससे आमजन का पुलिस व्यवस्था पर विश्वास और मजबूत हो।

कार्यक्रम में उपनिरीक्षक विजय शंकर, अशोक सिंह, कानूनगो मतीन खान, लेखपाल अरविंद पांडेय, नगर पंचायत के शादाब खान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Edited by Umashankar

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें