भांवरकोल । शासन द्वारा गांव की समस्याओं का निराकरण गांव स्तर पर ही करने के उद्देश्य से शुरू किया गया ग्राम चौपाल इन दोनों मात्र औपचारिकता बनकर रह गया। शुक्रवार को ग्राम पंचायत सुखडेहरी कला और ग्राम पंचायत भदौरा के अलावा आगामी बरसात और बाढ़ के दृष्टिगत ग्राम पंचायत शेरपुर में भी ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत भदौरा में आयोजित ग्राम चौपाल में जिला विकास अधिकारी की आने की संभावना की दृष्टिगत अपनी समस्याओं से अधिकारी को अवगत कराने हेतु प्राथमिक विद्यालय भदौरा स्थित ग्राम चौपाल में पहुंच गए। लेकिन वहां पहुंचने पर ग्रामीणों को जैसे ही पता चला कि डीडीओ साहब व्यस्त होने के कारण चौपाल में नहीं पहुंच पाएंगे ग्रामीण मायूस हो गए हालांकि ग्राम चौपाल में पहुंचे खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार राय ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और ग्राम पंचायत प्रशासक बिट्टू कुशवाहा तथा सचिव देवांग सिंह को ग्रामीणों की समस्याओं के हर संभव निराकरण का निर्देश दिया। ग्राम पंचायत सुखडेहरी कला में आयोजित ग्राम चौपाल में सचिव ओमप्रकाश यादव ने सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने को कहा। महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के लिए भी प्रेरित किया। इसी क्रम में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश के क्रम में आगामी बरसात एवं बाढ़ की दृष्टिगत ग्राम पंचायत शेरपुर के पंचायत सचिवालय भवन पर एक चौपाल का आयोजन कर बाढ़ आपदा की तैयारियों के बावत आवश्यक विचार विमर्श किया गया। चौपाल में उपस्थित नायब तहसीलदार विपिन चौरसिया ने सभी विभागों के कर्मचारियों को आपसी सामंजस्य के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य विभाग से टीकाकरण और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की साथी पशुपालन विभाग से पशुओं के टीकाकरण पर जोर दिया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि जयानंद राय ,सचिव सूर्यभानु कुमार राय के अलावा ओमप्रकाश राय मुन्ना, ज्ञानेंद्र राय पहलवान ,सोनू राय ,सत्येंद्र कुमार राय सहित काफी ग्रामीण उपस्थित रहे।
पंचायतों में आयोजित चौपाल में सुनी गई समस्याएं
